‌‌‌जिले के दोनों एसडीओ एसडीओ समेत चार का तबादला

0
1727

-धीरेन्द्र कुमार बक्सर व पंकज कुमार डुमरांव के नए एसडीओ
बक्सर खबर। राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गुरुवार की देर शाम जारी अधिसूचना के अनुसार बक्सर एवं डुमरांव के एसडीओ का तबादला हो गया है। सदर एसडीओ केके उपाध्याय को नालंदा का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है। उनकी जगह धीरेन्द्र कुमार मिश्रा अब सदर के एसडीओ होंगे। डुमरांव के एसडीओ हरेन्द्र राम को वैशाली का पंचायत पदाधिकारी बनाया गया है।

उनकी जगह पंकज कुमार लेंगे वे नगर निगम पटना के कार्यपालक पदाधिकारी थे। वहीं जिला पंचायत पदाधिकारी अभय तिवारी को जमुई का एसडीओ बनाया गया है। सदर अनुमंडल की लोक शिकायत पदाधिकारी अनिशा सिंह को बख्तियारपुर, सहरसा का एसडीओ बनाया गया है। उनकी जगह अब विद्यानाथ पासवान बक्सर सदर के अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी होंगे। वे चंपारण से यहां आ रहे हैं। सहरसा से आने वाले वीरेन्द्र कुमार अब जिले के नए पंचायत पदाधिकारी होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here