अखिलेश ने बनाया विजय मिश्रा को सपा लोहिया का राष्ट्रीय महासचिव

0
451

बक्सर खबर। ऊप्र सरकार के पुर्व मुखिया और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय कुमार मिश्र को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत कराया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको देखते हुए सभी राजनीतिक दल अपनी हैसियत बढ़ा रहे हैं। खासकर सबकी नजर ब्राह्मणों पर है। इसको ध्यान में रखते हुए विजय मिश्रा का नाम लोहिया वाहनी की राष्ट्रीय कार्यकारणी में शामिल किया गया है। हालांकि विजय मिश्रा बक्सर के सिमरी प्रखंड के रहने वाले हैं।

उनकी मांता सिमरी पश्चिमी से जिला पार्षद हैं। विजय मिश्रा बक्सर में तो किसी दल से नहीं जुड़े। लेकिन, यूपी में सपा की राजनीति वे लंबे समय से करते आ रहे हैं। मुलायम सिंह यादव के परिवार से उनका नजदीकी रिस्ता है। अखिलेश यादव के छोटे भाई धर्मेन्द्र यादव पुर्व सांसद बदायूं से उनका गहरा रिश्ता है। जिसका लाभ उठाकर उन्होंने सिमरी के तिलकराय हाता में पीपा पुल की शुरूआत कराई थी। जिसका लाभ सिमरी दियरा इलाके को मिला है। मुख्यमंत्री रहते अखिलेश यादव ने ही उसे स्वीकृति दी थी। इस मनोनयन के बाद एकबार फिर सपा में विजय मिश्रा का कर बढ़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here