राजपुर व्यापार मंडल के लिए मंगलवार को दस ने किया नामांकन

0
254

-अध्यक्ष पद के लिए मोहन दुबे समेत दो प्रत्याशी आए सामने
बक्सर खबर। राजपुर व्यापार मंडल के लिए मंगलवार को अध्यक्ष पद समेत दस लोगों ने नामांकन किया। सूचना के अनुसार अध्यक्ष पद हेतु मोहन दुबे, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सामान्य महिला सरिता देवी, सामान्य पुरुष से निशांत, विनोदानंद ओझा, उमेशचंद्र राय, रामाशंकर राय, पिछड़ा वर्ग पुरुष से अंगद सिंह, व्यक्तिगत किसान में अरविंद कुमार पांडेय, उमेश कुमार सिंह, छेदी राम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने इनके आवेदन लिए। नामांकन का कार्य नए भवन में हो रहा था। वहां अध्यक्ष पद के नामांकन करने पहुंचे मोहन दुबे के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मोहन दुबे के साथ राजपुर के पंचायत मुखिया अनिल सिंह, शैलेश कुमार दुबे, अनिल सिंह, धनंजय पांडेय, राजेंद्र सिंह ,संतोष सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here