रफ्तार का कहर : बोलेरो से टकराई बाइक, युवक की मौत

0
1801

-बक्सर- चौसा मार्ग पर देर रात की घटना, दूसरे सवार की भी हालत गंभीर, वाराणसी रेफर
बक्सर खबर।  बक्सर – चौसा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात 11 बजे के लगभग तेज रफ्तार बाइक बोलेरो से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेसर बाइक के परखच्चे उड़ गए। आगे का पहिया टूटकर अंदर जा धसा। बाइक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें लोगों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां आशीष कुमार की मौत हो गई। वह बक्सर शहर के आदर्श नगर का रहने वाला बताया जा रहा है।उसी मोहल्ले का रहने वाला दूसरा किशोर मनजीत पटेल पिता पप्पू पटेल की भी हालत गंभीर है।

उसे रात के वक्त ही वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पूछने पर मुफस्सिल के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया दुर्घटना रात 11 बजे के लगभग हुई। बाइक सवार युवक चौसा से बक्सर की तरफ जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो के साथ कृतपुरा गांव के समीप उनकी भिड़ंत हो गई। हालांकि अभी इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। न ही उस वाहन की पहचान हो सकी है। जिससे बाइक की टक्कर हुई थी। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इतनी रात गए यह दो किशोर वय के युवक कहां से आ रहे थे।  इसकी जानकारी भी अभी नहीं मिल पाई है।

न्यूज बुलेटिन बक्सर : 14 दिसंबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here