जला रहे थे पराली, जल गई धान की खड़ी फसल

0
718

-सूचना के अनुसार दस बीघा से अधिक का नुकसान
बक्सर खबर। धान पुआल लोग इन दिनों खेत में जला रहे हैं। हालांकि प्रशासन किसानों से बार-बार आग्रह कर रहा है। ऐसा न करें, इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। लेकिन, मंगलवार को राजपुर थाना के मंगरांव बधार में ऐसी घटना हुई की कुछ किसानों की कमर ही टूट गई।

आस-पास के किसानों द्वारा जलाए गए पराली के कारण पास में खड़ी धान की फसल जल गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, चल रही पछुआ हवा ने आग को और बढ़ा दिया। सूचना के अनुसार अवधेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह व हरेन्द्र सिंह के खेत में लगी फसल जली है। यह सभी लोग उतड़ी गांव के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here