दो सौ पुड़ियां हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
740

बक्सर खबर। दो सौ पुड़िया हेरोइन के साथ पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। यह सफलता कोरानसराय पुलिस को मिली। पकड़े गए धर्मेन्द्र भुइयां को सोमवार के दिन जेल भेज दिया गया। वह कोरानसराय गांव का ही निवासी है। उसके खिलाफ पुलिस बहुत दिनों से लगी थी।

लेकिन, मादक पदार्थ के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करना जरुरी था। लंबे इंतजार के बाद सफल योजना के तहत उसे दबोच लिया गया। एसडीपीओ केके सिंह के अनुसार बरामद हेरोइन का वजन लगभग 10 ग्राम है। उसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here