अंचल गार्ड के रहते प्रखंड परिसर के आधार केन्द्र में चोरी

0
381

बक्सर खबर। केसठ प्रखंड परिसर में स्थित आधार केन्द्र में रविवार की रात चोरी हो गई। इसकी जानकारी सोमवार को मिली। जब आधार पर्यवेक्षक गन्नी अंसारी वहां पहुंचे। कमरे का नजारा देख वे दंग रह गए। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत नावानगर थाने को दी है।

उनके अनुसार चोर प्रिंटर, बैटरी, कैमरा आदि ले गए हैं। शनिवार को कार्यालय बंद कर वे घर गए थे। सोमवार को जब पुन: कार्यालय आए तो नजारा देख दंग रह गए। स्थानीय सूत्रों ने बताया यहां सुरक्षा के लिए अंचल गार्ड तैनात हैं। उनके रहते चोरी हो जाना। गंभीर विषय है। प्रशासन को इसपर ध्यान देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here