‌‌सौरभ तिवारी को युवा मोर्चा की प्रदेश टीम में मिला स्थान

0
645

बक्सर खबर। युवा नेता व छात्रशक्ति के संयोजक सौरभ तिवारी को युवा मोर्चा की प्रदेश टीम में शामिल किया गया है। तिवारी विद्यार्थी परिषद और अन्य संगठनों से जुड़े जुझारू नेता हैं। इस वजह से प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। 2002 से 2011 परिषद से जुड़े रहे। उन्होंने 2014 में हर रविवार गंगा करे पुकार अभियान चलाया। गंगा स्वच्छता का यह अभियान काफी लोकप्रिय हुआ। 2018 में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हाथों उन्हें युवा नेतृत्व पुरस्कार मिला। प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाए जाने पर सौरभ तिवारी ने कहा मां गंगा के आशीर्वाद से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और दुनिया के सर्वकालिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राजनीतिक जीवन में कार्य को अपना सौभाग्य मानता हूं।

देश ही नहीं दुनिया ने भी हमारे प्रधानमंत्री के कार्यकुशलता का लोहा माना है। बिहार में इस बार युवा पूरी तरह से तैयार हैं। तिवारी ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह को धन्यवाद दिया। साथ ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक मिथलेश तिवारी, भाजयुमो के राष्ट्रीय नेता अर्जित चौबे, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री विंध्याचल राय, भाजपा के बक्सर जिला प्रभारी संजय सेहाय, भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी विंध्याचल पाठक, जितेंद्र दुबे, विनोद राय, धनंजय राय, राहुल दुबे, अनुराग श्रीवास्तव व भाजपा के सभी पूर्व जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय, रामकुमार सिंह, विद्यापति पांडेय, केदारनाथ तिवारी, सच्चिदानंद भगत, प्रिय व्रत सिंह, राजवंश सिंह, राणा प्रताप सिंह का धन्यवाद व अभार व्यक्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here