पुलिस सप्ताह : रन फॉर पीस में दौड़ी पुलिस

0
259

-पुलिस लाइन में लगाए गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बक्सर खबर। आम जन के साथ बेहतर संबंध बनाने के लिए पुलिस पहल कर रही है। जिले में पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है। बुधवार को इसका तीसरा दिन था। इसी क्रम में रन फॉर पीस का आयोजन किया गया। किला मैदान से शुरू हुई दौड़ में कप्तान नीरज कुमार सिंह व पुलिस अधिकारी व शहर के बहुतेरे लोग शामिल हुए। लेकिन, कप्तान संग उनके डीएसपी नहीं दौड़ सके।

इसके साथ मैराथन भी हुई। जो, किला मैदान से शुरू होकर मेन रोड होते सिंडिकेट और ज्योति चौक के रास्ते मिला में आकर समाप्त हुई। जिसमें रोज अहमद को प्रथम, रंजीत कुमार को द्वितीय एवं अविनाश कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके उपरांत पुलिस पदाधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे। वहां पौधे लगाए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी, सदर डीएसपी गोरख राम, रंजीत कुमार नगर थानाध्यक्ष, दिनेश मलाकार औद्योगिक प्रभारी, नीतू कुमार महिला थानाध्यक्ष आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here