-बगैर मास्क के बाहर घूमने वाले हो जाएं सजग
बक्सर खबर। कोविड का संक्रमण कई राज्यों में फैलने लगा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने सजगता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है। 24 से दो मार्च तक, सप्ताह भर का रोको-टोको अभियान चलाया जाएगा। सभी प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर प्रशासन की टीमें तैनात रहेंगी।
सार्वजनिक वाहनों से चलने वाले लोगों और दूसरे वाहनों से चलने वालों को रोका जाएगा। जो बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग नहीं करते। वाहनों की जांच होगी। निर्देशों की अनदेखी कर यात्रा करने वालों को इस दौरान जुर्माना भी देना पड़ सकता है। साथ ही भीड़-भीड़ वाली जगह पर लोगों को जागरुक करने के लिए प्रचार-प्रसार करने की रणनीति बनायी गयी है। इस लिए बाहर जाने वाले लोग सजग और सावधान रहें। जुर्माना के डर से नहीं स्वयं को बचाने के लिए।


































































































