जिले में सवा पांच लाख लोगों के पास नहीं है हेल्थ कार्ड

0
248

-पंचायतों में शिविर लगाकर कराया जा रहा निर्माण
बक्सर खबर। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में गोल्डेन कार्ड के चिह्नि लोगों की संख्या ६ लाख १५ हजार है। लेकिन, सिर्फ एक लाख लोगों का ही कार्ड बन पाया है। प्रशासन ने सभी को कार्ड उपलब्ध कराने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके ऐसे अनेक परिवार हैं। जिन्हें पता ही नहीं उनका नाम सूची में है भी या नहीं। जबकि प्रशासन का दावा है। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सूची भेजी गई है। लेकिन, वहां लोगों को इसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही। पूछने पर संबंधित अधिकारी बताते हैं।

सर्वेक्षण राशन कार्ड के आधार बनाकर किया गया था। उन सभी लोगों का नाम सूची में शामिल हैं। जिनके पास पूर्व से राशन कार्ड उपलब्ध है। वे सूची में जाकर अपना नाम देख सकते हैं। राशन कार्ड के आधार पर ही वे कार्ड बनवा सकते हैं। जबकि लोगों की माने तो कार्ड बनाने वाले वह पत्र मांगते हैं। जिस पर उनका नाम दर्ज हो। इसकी वजह से किसी का कार्ड नहीं बन पा रहा है। वहां प्रशासन का दावा है। १७ फरवरी से ही शिविर में आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाया जा रहा है। यह कार्य तीन मार्च तक चलेगा। लोगों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। वे अपने गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र पर जाकर सूची देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here