पिकअप ने तीन महिलाओं को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

0
797

बक्सर खबर। शाम में घर से बाहर निकली महिलाओं को पिकअप ने टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए चौगाई प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया गया। जहां से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना के अनुसार शुक्रवार की देर शाम कोरानसराय-बगेन मार्ग पर मसरिहा गांव के समीप यह दुर्घटना हुई।

घायल आशा देवी, राजेश्वरी देवी और पूनम कुमारी को नजदीक के प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। सूचना मिलने पर मुरार थाने की पुलिस भी वहां पहुंची। सूत्रों के अनुसार इनमें से दो की हालत गंभीर है। जबकि एक का उपचार स्थानीय स्तर पर ही रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here