पिकअप के धक्के से घायल मां बेटी की मौत, सड़क जाम

0
1089

-देर रात हुआ जमकर बवाल, पथराव में एसआई घायल
बक्सर खबर। पिकअप ने तीन महिलाओं को शुक्रवार की देर शाम रौंद दिया था। इसमें से मीना देवी (45) और उनकी पुत्र पूनम कुमारी की हालत गंभीर थी। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद रात बारह बजे से ही वहां हंगामा शुरू हो गया। लोग सड़क पर आग जलाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची मुरार थाने की पुलिस ने उन्हें शांत कराना चाहा। लेकिन, कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें एसआई राजीव कुमार को चोटें आई हैं।

आज शनिवार की सुबह सूचना मिली कि अभी भी लोगों ने सड़क जाम किया हुआ है। मुआवजे की मांग की जा रही है। मौके पर अनुमंडल के कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। वहीं एक अन्य घायल राजेश्वरी देवी हालत स्थिर बनी हुई है। आपको बता दें शुक्रवार देर शाम आठ बजे के लगभग कोरानसराय-बगेन मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने तीन लोगों को मसर्हिया गांव के समीप टक्कर मार दी थी। सभी घायलों को उपचार के लिए चौगाई अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन, दो की हालत वहीं नाजुक हो गई थी। मृत मीना देवी इसी गांव के विजय कुमार यादव की पत्नी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here