अभिषेक पाठक बने युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

0
380

बक्सर खबर। युवा नेता अभिषेक पाठक को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। पिछले दिनों अंबेसडर होटल में आयोजित कार्यसमिति बैठक में इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने की। अभिषेक विद्यार्थी परिषद में प्रखण्ड संयोजक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिला संयोजक पद पर रह चुके हैं। खुद को प्रदेश कार्य समिति में शामिल किए जाने पर पाठक ने

प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह, सांसद अश्विनी कुमार चौबे, क्षेत्रीय पदाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव को धन्यवाद दिया। साथ ही भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन चौबे, सौरभ तिवारी, शेखर कुमार, ओमजी यादव, नवीन तिवारी, अविनाश पांडेय, राहुल दुबे, प्रदीप ओझा, आदित्य ठाकुर, बालाजी चौबे, मुरारी मोहन तिवारी, चेतन पाठक,अमन कुमार, त्रिभुवन पाण्डेय, शुभम पाठक सहित दर्जनों लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here