‌‌‌जेपी के सपनों को पूरा करने के लिए बन रहा संगठन

0
99

बक्सर खबर। लोक नायक जयप्रकाश नारायण के सपनों को पूरा करने के लिए लोकतंत्र सेनानी संघ नई रुपरेखा बना रहा है। इसके लिए फिलहाल राज्य स्तर पर नया अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को जिला मुख्यालय पर जेपी सेनानियों की बैठक हुई। जिसमें लोकतंत्र सेनानी संघ की इकाई खड़ा करने की बात हुई। बैठक में शामिल होने प्रदेश महासचिव राधेश्याम पाठक बक्सर पहुंचे। उन्होंने कहा जेपी ने जो सपने देखे थे।

वह आज तक पूरे नहीं हुए। इसके लिए पूरे राज्य में संगठन खड़ा होगा और आगे की रणनीति तय होगी। यह तय हुआ कि आगामी 20 फरवरी को बैठक होगी। जिसमें संगठन का स्थानीय स्तर पर चुनाव होगा। इसके लिए अवधेश पांडेय को संयोजक बनाया गया। इस दौरान गंगाधर सिंह, रामजी सिंह, अक्षवर दुबे, विनय कुमार सिंह, जनार्दन राय, सुरेन्द्र चौबे आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here