‌‌नौ माह से लापता बेटे की तलाश कर रहा परिवार

0
295

-लंबी भाग-दौड़ के बाद पुलिस ने सनहा दर्ज का झाड़ लिया पल्ला
बक्सर खबर। नौ माह से 21 वर्ष का नौजवान दीपक कुमार डुमरांव से लापता है। मां-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। लेकिन, उसका कहीं सुराग नहीं मिल रहा। वह छठिया पोखरा का रहने वाला है। 30 अप्रैल 2021 की शाम घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। हालांकि उसकी दिमागी हालत बेहतर नहीं है। यह उसके पिता सुरेश प्रसाद का कहना है। बेटे के गम में अब उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं चल रहा। शनिवार को उपचार के लिए वे राज अस्पताल पहुंचे थे। उनको क्या तकलीफ है? जब यह डॉक्टरों ने पूछा तो रोने लगे।

कहने लगे बेटा लापता हो गया है। समझ में नहीं आ रहा क्या करें। अब डॉक्टर भला क्या करते। यह मामला अस्पताल नहीं पुलिस स्टेशन का था। लेकिन, मानवता का ख्याल कर उन्होंने मीडिया को इसकी सूचना दी। पूछने पर सुरेश प्रसाद ने बताया हम डुमरांव थाने का चक्कर काट-काट कर परेशान हो गए हैं। पुलिस ने बहुत कहने पर सनहा तो दर्ज कर लिया। लेकिन, बेटे के बारे में आज तक कोई सूचना नहीं मिली। सुरेश सरकारी दफ्तर में दैनिक मजदूर के तौर पर काम कर परिवार चलाते हैं। लेकिन, अब तबीयत खराब है सो उस पर भी आफत है। ऐसी हालत में उन्हें अब आमजन व मीडिया से ही उम्मीद है। शायद तस्वीर देखकर कोई उनके बेटे को पहचान ले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here