शादी-शुदा महिला के साथ दुष्कर्म, तीन नामजद

0
4781

बक्सर खबर। शादी-शुदा महिला के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना सिमरी थाना के हलवा पट्टी की है। सूचना के अनुसार 24 वर्षीय महिला हाल ही में अपने मायके आई थी। 16 सितम्बर को उसके साथ गांव के ही तीन लोगों ने ऐसा किया। लोकलाज के डर से एक दिन दबी रही।

गुरुवार को महिला के परिजनों ने सिमरी थाने को इसकी सूचना दी। वहां से शिकायत को महिला थाने भेजा गया। आज शुक्रवार को महिला थाने में पीडि़त की शिकायत पर जितेन्द्र चौधरी, धनु पांडेय और विशाल पांडेय को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। उनकी धरपकड़ का प्रयास जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here