खेत में मिला युवक का शव, विरोध में सड़क जाम

0
5150

-ग्रामीणों ने जतायी हत्या की आशंका
बक्सर खबर। बेलांव गांव के युवक का शव शुक्रवार की सुबह खेत में देखा गया। अमर ज्योति पासवान (33) पिता सहेन्द्र पासवान गुरुवार से ही लापता था। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन, आज धान के खेत में शव मिलने के बाद गांव वाले हैरान रह गए। मौके पर सिकरौल थाने की पुलिस पहुंची। घटना स्थल तक जाकर उसकी तस्दीक की। पुलिस का कहना है, शव पर कहीं चोट अथवा जख्म के निशान नहीं हैं। यह हत्या है या दुर्घटना कुछ भी कहना मुश्किल है।

वहीं दूसरी तरफ नाराज ग्रामीणों ने शव को सिकरौल थाने के पास रखकर जाम शुरू कर दिया। उनका कहना था इसकी हत्या की गई है। मामले की सही ढंग से जांच हो। पीडि़त परिवार को नौकरी दी जाय। मुआवजे को लेकर घंटो यहां जाम चला। ग्रामीणों ने बताया ज्योति पासवान की पत्नी का नाम सुनीता देवी है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिनकी उम्र 8 वर्ष और 6 वर्ष है। उसका भरण पोषण कैसे होगा। यह सरकार को सोचना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here