‌‌‌ट्रेन और पटरी के मध्य गिरी अधेड़ महिला, आरपीएफ ने बचाई जान

0
1021

-वाराणसी जाने के क्रम में हुई दुर्घटना, सदर अस्पताल में चल रहा उपचार
बक्सर खबर। रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से शनिवार की रात महिला यात्री की जान बच गई। हुआ कुछ यूं कि 20801 अप मगध एक्सप्रेस में अधेड़ महिला सवार हो रहीं थी। लेकिन, उनका पैर फिसला और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के मध्य जा गिरी। स्टेशन पर रात्रि गश्त कर रहे आरपीएफ की सुरक्षा टीम ने वह नजारा देखा और तत्काल चल पड़ी ट्रेन को एसीपी देकर रुकवाया। महिला को बाहर निकाला गया। हालांकि उन्हें शरीर पर कई जगह चोट आई थी।

उन्होंने अपना नाम उपमा सिंह (50 वर्ष) बताया। जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिला मुख्यालय में खरौनी कोठी, स्टेशन रोड की निवासी हैं। उन्होंने बताया बेटे के साथ वाराणसी जाने के लिए वह बक्सर स्टेशन आई थी। यहां ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गाड़ी चल पड़ी। और यह दुर्घटना हो गई। पूछने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया यह दुर्घटना रात 8:50 के लगभग हुई। उनको तत्काल सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई। वहीं महिला के पुत्र ने अपनी मां की जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here