‌‌‌सड़क दुर्घटना में अधेड़ महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

0
494

-आटो ने महिला को मारी थी टक्कर, प्रशासन ने कराया शांत
बक्सर खबर। तेज रफ्तार ऑटों ने अधेड़ महिला को टक्कर मार दी। घायल लीलावती देवी (55) देवी पति गुप्तेश्वर साह को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम धनसोई थाना के केदारगंज गांव की है। जो धनसोई-दिनारा पथ के किनारे स्थित है।

सूचना के अनुसार अज्ञात ऑटों ने टक्कर मारी थी। जिसके विरोध में गुरुवार की सुबह लोग सड़क पर आ गए। लेकिन, प्रशासन ने तुरंत ही लोगों को समझाकर वहां से हटा लिया। लोग भी मान गए क्योंकि यह दुर्घटना थी। हालांकि धनसोई पुलिस ने कहा सड़क जाम नहीं था। कुछ लोग आक्रोश व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए थे। लेकिन, तुरंत ही वे मौके से हट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here