लॉकडाउन : नगर परिषद व प्रखंड मुख्यालय में होगा प्रभावी

0
2100

-ग्रामीण इलाकों एवं इंटर डिस्ट्रीक्ट बसों पर नहीं होगा लागू
बक्सर खबर। आज सुबह छह बजे से प्रभावी हुआ लॉकडाउन सिर्फ नगर परिषद और प्रखंड मुख्यालयों में प्रभावी होगा। यह जानकारी जिलाधिकारी अमन समीर के हवाले से आज शुक्रवार की सुबह दी गई। पाठकों को ज्ञात होगा। आज दस जुलाई सुबह 6 बजे से 12 जुलाई की शाम 6 बजे तक लॉकडाउन लागू किया गया है। इसका आदेश जिलाधिकारी ने जारी किया है।

लॉकडाउन जहां प्रभावी है। उन इलाकों में दूध, दवा व राशन की दुकानें खुली रहेंगी। लेकिन, सार्वजनिक वाहन बंद रहेंगे। आवश्यक सेवा के अलावा कोई दुकान नहीं खुलेगी। इस दौरान रेल यात्रा करने वाले लोग टिकट के आधार पर स्टेशन अथवा वहां से घर तक वाहनों अथवा आटो से आ सकते हैं। एक जिले से दूसरे जिले तक आने-जाने वाली बसें चलती रहेंगी। परिवहन विभाग इन पर नजर रखेंगा। साथ ही किसी तरह के धार्मिक जमावड़े की अनुमति नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here