घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर खाक

0
360

बक्सर खबर। राजपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। जिससे घर में रखा हुआ कपड़ा, अनाज सहित हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। सूचना के मुताबिक अंजू देवी पति चुनमुन राजभर शुक्रवार की सुबह खाना बन रही थी। तभी काफी तेज हवा होने से अचानक चूल्हे से चिंगारी उठ कर झोपड़ी से जा लगी। देखते ही देखते झोपड़ी तेज लपटों के साथ जलने लगी। तेज आग देखकर घर की महिलाओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इस क्रम में झोपड़ी में बधी भैंस भी झुलस गई। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों का कहना था कि सुबह में तेज हवा होने से आग बहुत ही तेजी के साथ बढ़ रही थी। हालांकि ठंड के मौसम होने के बावजूद भी ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि बृजराज सिंह एवं संपत राजभर ने स्थिति का जायजा लेते हुए अंचलाधिकारी से उचित मुआवजा राशि की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here