गौरव राय को बनाया गया इंटक का अध्यक्ष

0
297

-चौसा थर्मल पावर में राजनीतिक धमक के लिए कांग्रेस की कोशिश
बक्सर खबर। शहर के गोयल धर्मशाला में शनिवार को मजदूर कांग्रेस जिला इकाई की बैठक हुई। बिहार इंटक के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह व सदर विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी उसमें शामिल हुए। सभा का मुख्य उद्देश्य चौसा थर्मल पावर प्लांट में इंटक की स्थापना थी। जिसमें सभी की सहमति से वहां के बनारपुर निवासी गौरव राय को अध्यक्ष चुना गया। मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा यहां पर मजदूरों की समस्या बहुत ज्यादा है। इसका निवारण करने के लिए उन्होंने थर्मल पावर प्लांट के महाप्रबंधक को अपना मांग पत्र भी सौंपा है।

बिहार इंटक प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मजदूरों के अधिकारों और उनके हक की लड़ाई को लडऩे की बात कही। उन लोगों ने नए इंटक अध्यक्ष से बहुत उम्मीदें जतायी। राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रुप से कामेश्वर पांडेय, अजय चौधरी, आलोक तिवारी, जय राम सिंह यादव, साधु यादव, सुरेंद्र यादव, नीतीश राय, नीरज राय, धनजी मौर्यवंशी, सोनू तिवारी, महेंद्र तिवारी, अमित तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, दिनेश राय, राकेश, मेराज खान, इनाम खान, सीताराम गुप्ता आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here