नहर में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

0
398

बक्सर खबर। नावानगर से डुमरांव की तरफ जाने वाली नहर में रविवार की सुबह युवक का शव देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना नावानगर थाने को दी। कतिकनार पुल के पास शव फंसा हुआ है। वहां पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। आस-पास के लोगों और चौकीदारों के माध्यम से उसकी पहचान का प्रयास किया गया। बावजूद इसके कुछ पता नहीं लग पाया।

पुलिस की माने तो शव तीन-चार पुराना प्रतीत हो रहा है। पहचान करना मुश्किल हो रहा है। अमूमन उस युवक की उम्र तीस-पैतीस वर्ष होगी। उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है। जिससे उसके बारे में पता लगाया जा सके। उसकी हत्या हुई है या दुर्घटना का शिकार हुआ है। पूछने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उसके शरीर पर काले और गुलाबी रंग का स्वेटर है। अंदर लाल रंग की कमीज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here