गायत्री परिवार का पंचकुंडीय यज्ञ संपन्न

0
174

-युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प
बक्सर खबर। नगर के सिविल लाइन मुहल्ले में रविवार को गायत्री परिवार महिला मंडल द्वारा पंचकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। कलश यात्रा के उपरांत सुबह मंगल गायन के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। गायत्री शक्ति पीठ बक्सर के रामानंद तिवारी, सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, गायत्री पांडेय, सावित्री कुमार द्वारा इसे संपन्न कराया गया। जगत के मंगल के लिए गायत्री महामंत्र व महा मृत्युंजय मंत्र की सैकड़ों आहुतियां डाली गई। संध्या वेला में दीप यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में शामिल गायत्री परिवार के सदस्य

इस दौरान उपस्थित पुरुष और युवाओं ने नशा मुक्ति और समाज कल्याण के कार्यों में योगदान का संकल्प लिया। यज्ञ की मुख्य यजमान सत्या सिंह और उनके पति रहे। यज्ञ के दौरान महिला मंडल की वंदना सिंह, मंजुबाला, इंदू, विमल माता, मीना चौबे, शोभा पांडेय, प्रीति, भारती, नीलम, रीता, संगीता, मृदुला, तेज नारायण ओझा, पंकज, निर्मल, अमित व कृष्णा आदि ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here