धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

0
360

बक्सर खबर। शहर में आज बुधवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ब्राहमण एकता मंच के तत्वावधान में भगवान परशुराम की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। इसके बाद लोग किला मैदान पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद धूमधाम से जयंती मनाई गई। इस बीच सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्राह्म्मण एकता मंच को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने के लिए अखिल भारतीय ब्राह्म्मण एकता मंच का स्वरूप दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय चौबे ने की।

कार्यक्रम में शामिल युवा

मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णानंद शास्त्री मौजूद रहे। संचालन अखिलेश पांडेय व संयोजन अनिल पांडेय ने किया। इस दौरान राजाराम पांडेय, बलिराम पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, प्रभाकर मिश्र, दुर्गेश, मुनमुन पाठक, नीरज पाठक, अनिल उपाध्याय, राघव पांडेय, अंकुश पांडेय, विक्की उपाध्याय, गुडडू मिश्र, गंगासागर मिश्र, रोहित उपाध्याय, अश्विनी ओझा, ओंकार पांडेय, अभिराम दूबे, पंकज उपाध्याय, अशोक तिवारी, अंजनी पांडेय, सत्यप्रकाश मिश्र, अरूण उपाध्याय, आशुतोष तिवारी व चाणक्य चेतना मंच, ब्राहमण नवचेतना मंच, ब्राह्म्मण विकास मोर्चा के लोग उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here