नगर परिषद ने हटाया सड़क किनारे से अतिक्रमण

0
1010

– फुटपाथ पर बनी दुकानों को हटाने का आगे भी चलेगा अभियान
बक्सर खबर। नगर परिषद प्रशासन ने शनिवार को मॉडल थाना से लेकर रामरेखा घाट मोड तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी स्वयं इसकी देखरेख कर रहे थे। हालांकि प्रशासन ने पूर्व से चेतावनी जारी की थी। लेकिन, इस पर पूरी तरह अनुसाना किया जा रहा था। जिसके विरूद्ध नगर परिषद ने शनिवार को सख्त अभियान चलाया। इस क्रम में एमपी हाई स्कूल की दीवार के पास फैली दुकानों को नष्ट किया गया।

नप के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के द्वारा नगर परिषद की कमान संभालने के बाद नगर को जाम मुक्त, अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु लगातार शहर की सड़कों पर चलाया गया यह पहला अभियान है। उन्होंने शहर की प्रमुख सड़कों का पैदल भ्रमण कर अवलोकन किया है। इसी क्रम में पुलिस चौकी से रामरेखा घाट तक रोड के किनारे दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया गया। सूचना के अनुसार आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। इस दौरान नगर परिषद के रवि सिंह, यशवंत सिंह, नरसिंह चौबे, अनुपम कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, विजय चौरसिया एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here