‌‌‌बुद्ध जयंती पर बरुना में समारोह का आयोजन

0
53

-सम्राट अशोक क्लब करा रहा कार्यक्रम
बक्सर खबर। सदर प्रखंड के बरूना गांव में 18 मई को बुद्ध जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इसकी जानकारी देते हुए सर्वजीत कुशवाहा ने बताया कि सम्राट अशोक क्लब के तत्वाधान में इसका आयोजन हो रहा है। विश्व को शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध को याद करने वाले अनुयाई कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। कार्यक्रम का समय रखा गया है अपराह्न तीन बजे से। जिसमें डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा समेत कई प्रमुख वक्ता शामिल होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here