‌‌‌ करोड़ों रुपये का सोना लूटने वाले गिरोह का दूसरा सदस्य बक्सर से गिरफ्तार

0
838

-इसी लूट में कुछ दिन पहले सारिमपुर का शहबाज भी हुआ था गिरफ्तार
बक्सर खबर। 26 नवम्बर को मध्य प्रदेश के कटनी में सोने के आभूषणों की लूट हुई थी। मणिपुरम गोल्ड लोन फाइनेंस के दफ्तर में धमके छह अपराधियों ने 16 किलो सोना व साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए थे। इस वारदात का दूसरा आरोपी मिथिलेश सिंह उर्फ अमित रविवार की रात बक्सर शहर के सोहनीपट्टी मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया। वहां से आई पुलिस के अनुसार अपराधी जिस वाहन से लूट का सामान लेकर भागे थे।

उस गाड़ी को यही युवक कटनी से लेकर पटना के दानापुर आया था। स्थानीय पुलिस की सहायता से छापामारी करने पहुंची मध्य प्रदेश की टीम ने रविवार की रात उसे नगर के सोहनीपट्टी इलाके से गिरफ्तार किया। पूछने पर ज्ञात हुआ कि मिथिलेश डुमरांव थाना के नंदन गांव का रहने वाला था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले 29 नवंबर को इस गिरोह का प्रमुख सदस्य शहबाज बक्सर के सारिमपुर गांव से गिरफ्तार हुआ था।

उसी से हुई पूछताछ के बाद इसके बारे में जानकारी मिली। सूत्रों ने यह भी बताया कि लूट में शामिल सभी अपराधी बिहार से जुड़े हैं। जो पिछले कुछ माह से वहां किराए पर नाम बदल कर रह रहे थे। मौका देखकर सबने सोची समझी योजना के तहत लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस मुख्य सरगना सुबोध सिंह है। जो पटना का रहने वाला है। इस मामले के दो आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। अन्य की तलाश जारी है। इस सिलसिले में विस्तृत जानकारी के लिए एसपी नीरज सिंह से बात का प्रयास किया गया। लेकिन, उनसे संपर्क नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here