झाड़फूंक के लिए आया युवक रामरेखा घाट पर डूबा, शव बरामद

0
413

बक्सर खबर। झाड़फूंक के लिए बक्सर आया रोहतास का युवक बीते दिनों रामरेखा घाट पर डूब गया था। रविवार की सुबह उसका शव उसी घाट के पास बरामद हुआ। जहां वह डूब गया था। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाने को दी। पुलिस के पास पहले से उसकी तस्वीर उपलब्ध थी। परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। नगर थानाध्यक्ष के अनुसार दीपक कुमार (26) रोहतास जिले के नोखा खुर्द का रहने वाला था।

शुक्रवार को वह अपने चाचा और ससुराल के एक व्यक्ति के साथ बक्सर आया था। यहां धोबीघाट के एक ओझा ने उसके उपचार का जिम्मा लिया था। लेकिन, शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से रामरेखा घाट पहुंचा। वहां अपनी बाइक खड़ी की, कपड़े उतारे वह गंगा में नहाने चला गया। इस दौरान वह डूब गया। हालांकि इसको लेकर युवक के ससुराल वालों को शक था। वह डूबा नहीं, उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है। घटना के बाद गोताखोरों ने बहुत देर तक उसकी तलाश की। लेकिन, तब शव नहीं मिला। एक दिन बाद उसका शव फुल जाने के कारण पानी के उपर आ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here