शिक्षा विभाग की ई-पत्रिका बोधिका का विमोचन

0
29

शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए बताया सशक्त शैक्षिक मंच                                                                         बक्सर खबर। शिक्षा विभाग की मासिक शैक्षिक ई-पत्रिका बोधिका के फरवरी अंक का गुरुवार को विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय परिसर में हुआ। पत्रिका का विमोचन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चन्दन कुमार द्विवेदी, डायट के वरीय व्याख्याता डॉ. नवनीत कुमार सिंह तथा संपादन मंडल से जुड़े सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चन्दन कुमार द्विवेदी ने कहा कि बोधिका शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त मंच का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पत्रिका के माध्यम से शिक्षण की नई विधियां, शैक्षिक नवाचार और रचनात्मक गतिविधियां साझा की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ शिक्षकों की प्रतिभा और अनुभवों को व्यापक पहचान दिलाने में सहायक हैं। डॉ. नवनीत कुमार सिंह ने कहा कि बोधिका शिक्षकों की अभिव्यक्ति का मंच बनने के साथ विद्यार्थियों में अध्ययन, चिंतन और सृजनात्मकता को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने डिजिटल माध्यम से प्रकाशित पत्रिकाओं को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में संपादन मंडल से जुड़े कई शिक्षाविद और अधिकारी मौजूद रहे। इनमें सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, रामभजन राम, विमल कुमार सिंह, मो. इमाम अली अंसारी, डॉ. मृत्युंजय राय, सुगंधा कुमारी, रवि प्रकाश, राजेश कुमार राय और रवि प्रकाश गुप्ता समेत अन्य लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here