-शहर के कोइरपुरवा इलाके की घटना, चल रही है पूछताछ
बक्सर खबर। नगर थाना के कोइरपुरवा मोहल्ले में घर के बाहर खड़े व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घटना सोमवार रात दस बजे के लगभग की है। घायल हरिराम सिंह कुशवाहा उर्फ मलाई कुशवाहा को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात दस बजे के लगभग बिजली चली गई। उसी वक्त गर्मी से निजात पाने के लिए वह घर के बाहर निकले। दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान किसी ने उनके ऊपर गोली चला दी। जो उनके सीने में जा लगी। वे औंधे मुंह मौके पर गिर पड़े।
ऐसा होते देख घर और आस-पास के लोग उनके पास पहुंचे। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस हमले का क्या कारण है, ऐसा किन लोगों ने किया। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पीड़ित पक्ष से पूछताछ के लिए डीएसपी धीरज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। इस संबंध में पूछने डीएसपी धीरज कुमार ने कहा घायल की मौत हो गई है। हमलावरों की पहचान पुलिस प्रयास कर रही है।

































































































