बक्सर खबर। कोरानसराय में सोमवार की रात किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना से प्रशासन सकते में आ गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी युवक फरार है। पुलिस ने उसकी मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया है। क्योंकि पीडि़ता के परिजनों के अनुसार इन दोनों ने उन्हें धमकी दी। पुलिस ने उन्हें भी अभियुक्त बनाया है। दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर दिया है। पुलिस भी इसमें किसी को ढील नहीं देना चाहती। ऐसे अपराध करने से पहले लोग कुछ सोचते क्यूं नहीं। उनके इस कृत्य से किसी के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।


































































































