अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ गिरफ्तार

0
3251

बक्सर खबरः शुक्रवार की देर शाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। घटना को अंजाम देने से पूर्व ही अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी कोरानसराय पुलिस ने निरंजपुर गांव के समीप पीपरी मोड़ से की। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह की। उन्होनें कहा कि पुलिस टीम के साथ गश्ती पर निकला था। उसी दौरान पीपरी मोड़ पर जैसे ही पहुंचा तो युवक देख कर भागने लगा।

शक हुआ पीछा कर पकड़ा गया। पूछताछ में बताया कि जहां से भागा था। वहां 3.06 का रेगुलर हथियार है। वहां पहुंचने पर हथियार के साथ चार गोली बरामद हुई। पूछताछ में बताया कि रोड़ रोबरिंग के घटना को अंजाम देने बैठा था। युवक की पहचान कंझरूआं पंचायत के निरंजनपुर गांव निवासी विनोद सिंह के तौर पर हुई है। अभी पूछताछ जारी है। कई राज खुलने के असार है। हथियार की किमत लगभग 2.5 लाख के आस-पास आंकी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here