एसटीएफ जवान की मौत, पैतृक गांव पहुंचा शव

0
2814

बक्सर खबर : बिहार के औरंगाबाद जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात एसटीएफ के जवान अखिलेश कुमार उर्फ पिंटू राय की मौत हो गयी। सोमवार की शाम वे अपने साथियों के साथ बाली-बाल का अभ्यास कर रहे थे। तभी मैदान में गिर पड़े। अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गयी। मंगलवार की सुबह उनके पिता श्याम बिहारी राय, ग्राम सिकरौल थाना राजपुर को इसकी सूचना दी गयी। वहां पुलिस लाइन में सलामी देने के बाद शव को बक्सर भेजा गया। राजपुर के थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि एसटीएफ जवान का अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। अखिलेश की शादी वर्ष दो हजार के लगभग हुयी थी। उनके पीछे पत्नी अंतिभा राय पांच वर्षीय बेटी आरुशी एवं तीन वर्ष का पुत्र विष्णु राय का रो-रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here