शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ शिक्षक ने किया मुकदमा

0
1756

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर प्रखंड शिक्षा विभाग के लिए अवैध वसूली का केन्द्र बन गया है। यहां जिला शिक्षा पदाधिकारी का दलाल काम करता है। जो खुले तौर पर विद्यालयों में घूमता है और शिक्षकों का दोहन करता है। जो रुपये देता उसे वह प्रताडि़त करता है। इसका अरोप लगाते हुए कन्या मध्य विद्यालय ब्रह्मपुर के शिक्षक अभिषेक बच्चन ने व्यवहार न्यायालय में परिवाद दायर किया है। इस खेल में ओंकार नाथ सिंह शिक्षा पदाधिकारी, अशोक कुमार कार्यक्रम पदाधिकारी, जितेन्द्र कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सिमरी व प्रतिनियुक्त लिपिक हिमाद्री प्रसाद मिले हुए हैं। इन सभी को अभियुक्त बनाया गया है। वहीं विभाग के दलाल के रुप में अजय कुमार को नामित किया गया है। अपना पक्ष रखते हुए इस शिक्षक ने बताया कि इस माह की दो तारीख को हिन्दुस्तान समाचार पत्र, पांच तारीख को दैनिक जागरण समाचार पत्र में उनको फर्जी शिक्षक करार देते हुए खबरें छापी गयी हैं। इसमें शिक्षा पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों का बयान भी प्रकाशित हुआ है। यह पूरा मामला बेबुनियाद है। शिक्षक के अनुसार उन्हें परेशान किया जा रहा है। सीजेएम कोर्ट में यह परिवाद शनिवार को दायर किया गया है।

1 COMMENT

  1. कुछ ऊपरी आमदनी का चक्कर होगा तभी शिक्षक को परेशान किया गया है वरना कोई ऐसे कोर्ट मे नही जायेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here