सास से हुई तकरार, बीमारी का बहना बना बहू हुई फरार

0
4519

बक्सर खबर : बहू की अपनी सास से बन नहीं रही थी। इस लिए उसने फोन कर मायके से एक युवक को बुलाया। मौका देख उसके साथ फरार हो गई। घटना मंगलवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे की है। बहू सरिता ने अपनी सास मीरा देवी व देवर के साथ पेट दर्द की शिकायत बता उपचार के लिए बक्सर आई। यह परिवार ब्रह्मपुर थाना के गायघाट गांव का रहने वाला है।

यहां डाक्टर से मिलने पर उसने बताया अंदर बहुत दर्द हो रहा है। डाक्टर की सलाह पर वे अल्ट्रा साउंड कराने अरविंदो अल्ट्रा साउंड पहुंचे। वहां देवर को सरिता ने पानी लेने भेजा। इसी बीच कोई युवक वहां आया। जिसके साथ वह फरार हो गई। परेशान सास नगर थाना पहुंची। उसने बहू पर दस ग्राम सोन, 20 ग्राम चांदी व नकद रुपये लेकर भागने का अरोप लगाया। दोपहर में नगर थाना ने शिकायत दर्ज की। उनके अनुसार मेरे ही फोन से उसने अपने किसी आशिक को फोन किया। फिर नंबर भी डीलीट कर दिया। लड़की आरा जिला के ग्राम चंदवा, थाना उदवंत नगर की रहने वाली है। यहां की पुलिस ने लड़की के पिता अंजनी तिवारी से संपर्क किया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया हमें कुछ पता नहीं। इसी बीच अपराह्न चार बजे के लगभग उदवंत नगर पुलिस ने बक्सर पुलिस को फोन किया। आपके यहां से भागी व्याहता सरीता पांडेय पति पुरन पांडेय हमारे यहां पहुंची है। उसके साथ एक युवक कौशिक सिन्हा भी है। लड़की कहना है वह अपने सास-ससुर से परेशान है। पति बाहर नौकरी करता है। वह उसके पास जाना चाहती है। पुलिस के समक्ष उसने अपने पति को फोन भी किया। नगर कोतवाल और उदवंत नगर पुलिस ने बातचीत करने के उपरांत लड़की के पिता अंजनी तिवारी को फोन कर थाने बुलाया। शाम होने से पहले उसे पिता के हवाले कर दिया गया।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here