सरकार व कर्मचारियों में ठनी

0
1562

बक्सर खबर : सरकार के खिलाफ कर्मचारी संगठनों ने बिगुल फूंक दिया है। गुरुवार को राजधानी में जोरदार प्रदर्शन की तैयारी है। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के राज्य व्यापी आह्वान पर पटना पहुंचने वाले कर्मचारी मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। जिला संघ के अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया हमारी तीन मांगे हैं।

जिस तरह सरकार ने शराब का ठेका बंद किया। उसी तरह संविदा पर बाहली बंद हो। जो लोग अस्थायी हैं उनको स्थायी किया जाए। बिहार के सभी कर्मचारियों को सातवें वेतन मान का लाभ तत्काल दिया जाए। तीन सूत्री मांगों के साथ हम मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। क्योंकि राज्य की सरकार कर्मचारियों की लगातार अनदेखी कर रही है। इससे सभी लोग आहत हैं। अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की तो संघर्ष जोरदार होगा।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here