शहर के सभी घाट डेंजर घोषित

0
2795

बक्सर खबर : शहर के सभी गंगा घाटों को खतरनाक घोषित कर दिया गया है। बुधवार को बाढ़ एवं राहत कार्य की समीक्षा के लिए डीएम रमण कुमार ने बैठक बुलायी। उन्होंने आपसी मश्वरे के बाद यह घोषणा की। ऐसी स्थिति में जब गंगा खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। तो सभी घाट खतरे की जद में हैं। इस लिए सभी को हिदायत दी जा रही है। वे गंगा किनारे जाने से बचें। नहाना की हिमाकत करना तो खतरे से खेलने के समान है। इस पर नजर रखने के लिए सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा दस्ता भी तैनात कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने राहत व बचाव कार्य की समीक्षा की। नगर भवन में फिलहाल राहत सामग्री के पैकेट बन रहे हैं। इस कार्य में शिक्षक व आंगनबाड़ी कर्मियों को लगाया गया है। जिनके विद्यालय व सेंटर बाढ़ प्रभावित होने की वजह से बंद हैं। बैठक में उनके सभी मातहत अधिकारी व एसडीओ गौतम कुमार तथा पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

add iti
add iti

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here