वार्ड महासंघ का चुनाव संपन्न, रमेश बने अध्यक्ष

0
1921

बक्सर खबर : वार्ड सदस्य महासंघ का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। नगर भवन के समक्ष वृंदावन वाटिका में आयोजित जिले की बैठक में प्रदेश से भी आमंत्रित सदस्य आए थे। यहां सबकी सहमती से निर्णय लिया गया। रमेश कुमार सिंह संगठन के जिलाध्यक्ष होंगे। अशोक सचिव, दिनेश यादव कोषाध्यक्ष, सोनू यादव महासचिव मनोनित हुए।

महिला सेल की अध्यक्ष सम्बा देवी मनोनित की गई। जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का घर घर नल एवं दहेज मुक्त समाज के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन ललु पाठक ने किया। संगठन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हरेन्द्र कुमार व मो. मुस्ताक अंसारी को सलाहकार, ओम प्रकाश व दिनेश तिवारी को प्रवक्ता मनोनित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here