लोकसभा में उठा सोन नहर को पानी व पक्की करण मामला

0
767

बक्सर खबर : सोन नहर शाहाबाद क्षेत्र के किसानों के लिए जीविका का आधार है। बक्सर, आरा, सासाराम, कैमुर के गांवों तक इससे सिंचाई के लिए पानी जाता है। बावजूद इसके पानी के अभाव में प्रत्येक वर्ष किसानों की फसल मारा जाती है। इसकी मुख्य वजह से इन्द्रपुरी बराज को पर्याप्त पानी नहीं मिलना। इसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार जिम्मेवार है। जब रिहन्द जलाशय व बाणसागर परियोजना प्रारंभ हुई थी। उस समय बाणसागर समौता हुआ था। समक्षौते में यह तय हुआ कि सिंचाई के लिए पर्याप्त जल इन्द्रपुरी बराज को मिलता रहेगा। बावजूद इसके उसका उल्लंघन यूपी की सरकार करती है। पानी न मिलने के कारण नहरें सूख जाती हैं। केन्द्र सरकार इस समक्षौते को लागू करने की पहल करे। साथ ही खेतों तक पानी आसानी से पहुंच जाए। इसके लिए नहरों का पक्की करण कराया जाए। यह बातें लोकसभा में बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे ने पिछले सप्ताह रखी। नियम 377 के तहत चर्चा को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही में शामिल करने की अनुमति प्रदान की। इसकी जानकारी देते हुए सांसद अश्विनी चौबे ने बक्सर खबर को दी।

लोकसभा में रखे गए प्रश्न की प्रति
लोकसभा में रखे गए प्रश्न की प्रति

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here