बाढ़ पीडि़तों का सर्वे कर दिया जाए मुआवजा

0
1150

बक्सर खबर : बाढ़ प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध करायी जाए। जो गांव इसकी चपेट में आए थे। उनका सर्वे करा इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। यह निर्देश जिले के प्रभारी मंत्री शिवचन्द्र राम ने जिला प्रशासन को दिए। गुरुवार को वे जिला अतिथि गृह में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसमें ब्रह्मपुर के विधायक वह अन्य के प्रतिनिधि तथा सभी पदाधिकारी मौजूद थे। समीक्षा के दौरान प्रशासनिक चुक पर भी सवाल उठे। कई जगह से शिकायत मिली कि बाढ़ समाप्त हो चली है। पर ऐसे कई गांव हैं। जहां राहत सामग्री के साथ कोई पहुंचा ही नहीं। अधिकारियों ने बताया कि रास्ते खुल गए हैं। हर जगह मदद पहुंचायी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here