बाढ़ खत्म, राहत की राजनीति शुरु, हुआ प्रदर्शन

0
651

बक्सर खबर : बाढ़ का प्रभाव समाप्त हो गया है। गांवों तक जाने वाली सड़के आवागमन के लिए खुल गयी हैं। ऐसे में राजनीति भी शुरु हो गयी है। बुधवार को सदर प्रखंड कार्यालय पर मिल्कियां गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची से उनका नाम कट गया है। जहां प्रति व्यक्ति पांच किलो चावल, दो किलो आलू, आधा किलो नमक व मशाला का पैकेट मिलना है। वह सिर्फ परिवार के मुखिया को ही दिया जा रहा है। जिसकी वजह से उनका पूरा परिवार इस सुविधा से वंचित हो गया है। बड़ी संख्या प्रखंड कार्यालय पहुंचे महिलाओं और पुरुषों ने कार्यालय को घेर लिया। स्थिति का आकलन करते हुए बीडीओ मनोज कुमार ने उन्हें यह आश्वासन दिया कि ऐसा किसी के साथ नहीं होगा। उन्होंने इसकी जांच के लिए दो कर्मचारियों को गांव में भेजा। तब जाकर वहां आए लोग हटे। बीडीओ ने कहा कि जिस किसी का नाम सूची से कट गया होगा। उसे शामिल किया जाएगा। जिसको जो सहायता मिलनी है। उसका हक उसे जरुर मिलेगा।

कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं
कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here