पानी में आया ठहराव, अभी नहीं मिलेगी राहत

0
3903

बक्सर खबर : गंगा के जलस्तर का बढऩा रुक गया है। बुधवार को बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता सिहेंश्वर प्रसाद ने कहा कि जो स्थिति मंगलवार को थी। वहीं स्थिति आज भी है। अर्थात पानी का लेबल 61.24 मीटर पर थम गया है। यह अधिकारिक दावा है। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि तट को छू रहा पानी। अब छलक रहा है। बहुत ही तेजी से यह मैदानी इलाकों में फैल रहा है। जिसकी वजह से इसकी उचाई तो नहीं बढ़ रही। पर गंगा से दूर के गांव भी जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है। गंगा के दबाव में ठोरा का पानी इटाढ़ी बाजार में प्रवेश कर गया है। इस बीच सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर से सूचना मिली है कि वहां भी पानी थम गया है। यह खबर राहत देने वाली है। अधिकारियों ने बताया कि वहां वाटर लेबर 65 मीटर पर है। इलाबाद और वाराणसी से भी सूचना मिल रही है कि पानी का बढऩा थम गया है। यह खबर राहत देने वाली है। लेकिन इस समस्या से अभी अगले 48 घंटे तक छुटकारा मिलने वाला नहीं है।

शहर के रामबाग मुहल्ले की तस्वीर
शहर के रामबाग मुहल्ले की तस्वीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here