पटवन के दौरान सांप ने काटा, किसान की मौत

0
2242

बक्सर खबरः सांप के काटने से किसान की मौत हो गयी है।  घटना रविवार देर शाम मुरार थाना क्षेत्र के बैदा गांव की है। जगदीश प्रसाद(50) खेत की पटवन कर रहे थे। उसी दौरान मोहानी काटते समय सांप ने काट लिया। आनन-फानन में परिजन कजियां के ठाकुर जी के यहां ले गये।  परन्तु वहां कुछ सुधार नही हुआ। उसके बाद प्रताप सागर मेथोडिस्ट अस्पताल ले गये।  जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here