पकड़ा गया जिले का मोस्ट वांटेड संतोष पासवान

0
6378

बक्सर खबर : जिले का मोस्ट वांटेड अपराधी संतोष पासवान दबोच लिया गया है। पुलिस द्वारा बिछाए गए जाल से बचने का उसने भरसक प्रयास किया। पर अंतत: उसे पड़ोसी जिले की मदद से गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले से अभी पर्दा नहीं उठाना चाहती। क्योंकि वह जिस जगह से पकड़ा गया है। वह जिले की सीमा में नहीं आता। इस मामले में क्या करना है। आगे की रणनीति क्या होगी। अभी तक तय नहीं हो पाया है। दोनों जिले के पुलिस कप्तान वरीय पदाधिकारियों से संपर्क में हैं। इस सिलसिले में पूछे जाने पर पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा अभी  कुछ कहा नहीं जा सकता। सूत्रों की माने से वह राजपुर थाना से सटे रोहतास के दिनारा थाना की सीमा में दबोचा गया है। उसके सर पर पचास हजार रुपये का इनाम है। जिसकी वजह से रोहतास पुलिस उसे अपने यहां से जाने देना नहीं चाहती। पाठकों को हम बता दें कि यह वही संतोष पासवान है। जो मुफस्सिल थाना के महदह गांव का रहने वाला है। कुछ दिन पहले इसने राजपुर के पलियां में युवक की गोली मार हत्या कर दी। इससे पहले भी वह दो बार गिरफ्तार हो चुका है। पहली दफा पकड़े जाने पर वह केन्द्रीय जेल बक्सर से भाग निकला था। दूसरी बार पकड़े जाने के बाद उसे जमानत मिल गयी। हाल ही में इसके गिरोह ने डीएमयू में यूपी जीआरपी केदो सिपाहियों को गोली मार इनसास राइफल लूट ली थी। संतोष के पकड़े जाने से जिले की पुलिस को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को इस बारे में विधिवत जानकारी प्राप्त होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here