तीस आइएएस बक्सर में लेंगे प्रशिक्षण

0
6242

बक्सर खबर : भारतीय सिविल सेवा के लिए चयनित तीस आइएएस (प्रशिक्षु) जिले में प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं। अपनी सर्विस लाइफ का लर्निंग अनुभव वे गांवों में जाकर अर्जित करेंगे। सूचना के अनुसार छह-छह के ग्रुप में तीस प्रशिक्षु यहां आ रहे हैं। जिनके लिए पांच प्रखंड़ों की पांच पंचायतों का चयन किया गया है। इसमें सबसे अहम बात यह है कि 2016 बैच की टापर रही टीना डाबी भी यहां पहुंच रही हैं। उनका ग्रुप राजपुर प्रखंड के कैथहर कला पंचायत में ग्रामीण जन जीवन व आम जन के लिए बनी सरकारी योजनाओं का अवलोकन करेगा। इनका दौरा 5 से 12 नवम्बर के बीच प्रस्तावित है। इनके लिए प्रशासन ने उन पंचायतों का चयन किया है। जहां की हालत बेहतर है। राजपुर प्रखंड में कैथहर कला, चौसा प्रखंड में रामपुर, इटाढ़ी प्रखंड में उनवांस, डुमरांव में कोरानसराय व नावानगर में नावानगर पंचायत का चयन किया गया है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी रमण कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का यह प्रथम स्टेज है। इसमें इनको यह जानकारी मिलेगी कि गांव का जीवन कैसा होता है। इनके विकास के लिए क्या किया जा सकता है। तीस लोगों में कौन-कौन शामिल हैं? जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें आई एफ एस, आई ए एस व आइपीएस सेवा के प्रशिक्षु हैं। वे मूल रुप में ग्रामीण परिवेश पर ही काम करेंगे।

add
add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here