यूपी का था स्टेशन पर मरने वाला युवक

0
1299

बक्सर खबर : रविवार को स्टेशन पर जिस युवक ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। वह यूपी के भदोही जिला का निवासी था। उसकी पहचान शेख मनीपाल के रुप में हुयी है। रेलवे पुलिस ने बताया कि उसके परिजनों ने बताया कि वह टीवी की बीमारी से परेशान था। दिल्ली के एम्स से लेकर कोलकत्ता तक अपना उपचार करवा चुका था। अंतत: उसे कुछ लोगों ने बक्सर के प्रताप सागर अस्पताल का पता दिया। पिछले कुछ वर्षो से वह यहां की दवा ले रहा था। रविवार को भी वह प्रताप सागर के लिए ही चला था। पंजाब मेल एक्सप्रेस से उतरा। उसकी तबीयत खराब हुई। नाक और मुंह से खून आने लगा। लोगों ने समझा उसे चोट आयी है। किनारे ले जाकर लिटा दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रविवार को ही हो गया था। शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here