डीएम यू सवारी गाड़ी में मिस्त्री को मारी गोली

0
2713

बक्सर खबर : बक्सर से आरा लौट रहे मैकेनिक मुहम्मद जावेद आलम को ट्रेन में किसी ने गोली मार दी। घटना बुधवार शाम की है। 518 डाउन सवारी गाड़ी से आरा के रहने वाले जावेद वापस जा रहे थे। इसी बीच रामानंद तिवारी हाल्ट के पास दो युवक आपस में उलझ गए। उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया। इतने में एक युवक ने गोली चला दी। जो जावेद के जांघ में जा लगी। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने कहा उनकी हालत खतरे से बाहर है। सूत्रों ने बताया कि जावेद इस घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here