चौसा व चक्की में पल्टी नाव

0
3115

खबरः आम लोगों के लपरवाही के कारण दो अलग-अलग नाव पल्टी होने की सूचना मिली है। जिसमें किसी की हताहत होने की खबर नही है। पहली घटना गुरूवार गुरुवार की दोपहर चौसा के बाजार घाट पर गंगा में स्नान करने गए दर्जन भर बच्चे व महिलाए अचानक तेज धार में डूबने लगे। डूबते बच्चों को देख कोहराम मच गया। संजोग रहा कि अन्य नाविक मौजूद थे। उनके द्वारा नाव के सहारे डुबते बच्चों को निकाल लाया गया। सुत्रों की माने तो तीन बच्चियों को बचाने के क्रम दर्जन भर युवतियां व महिलायें भी धार की चपेट मे आ डूबने लगी थी। वही दुसरी घटना चक्की प्रखंड के अरक के समीप धर्मावती नदी में शुक्रवार दोपहर बड़ी घटना होते होते बच गई। जानकारी के अनुसार प्रखंड के लोगो का आवागमन बाढ़ आने के कारण नाव के भरोसा है।इसी बीच जल्दी में नदी पार कर जाने की होड़ में बीस लोग नाव में सवार हो गए। नाव भार सहन नही कर सकी और किनारा छोडने के साथ ही पलट गयी।लोगो की खुश किस्मती रही की नाव बीच में नही पहुंची थी।वरना एक बड़ी दुर्घटना होने से नही किया जा सकता था। घटना की सूचना पर आनन फानन में चक्की प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल टीम पहुचकर लोगो की स्वास्थ्य जांच की।घटना को लेकर प्रखंड पदाधिकारी योगेंद्र पासवान ने कहा कि नाव की क्षमता 10 लोगों की है। जबकि नाविक से जबरजस्ती 20 लोग सवार हो गये थे। जिसके कारण यह दुर्घटना हुयी। नाव में सवार सभी लोग सुरक्षित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here